वर्जीनिया के वॉलमार्ट स्टोर में गोलीबारी, कई लोगों के मारे जाने की आशंका


न्यूयॉर्क, 23 नवंबर - अमेरिका में एक बार फिर गोलीबारी की घटना हुई है। वर्जीनिया के वॉलमार्ट स्टोर में गोलीबारी की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि गोलीबारी में कई लोगों के मारे जाने की आशंका है। पुलिस ने बताया कि वर्जीनिया वॉलमार्ट में बीती रात हुई गोलीबारी में कई लोगों की मौत हो गई है। कई अन्य घायल भी हुए हैं।