सभी पंजाबी शांति बनाए रखें : राजा वड़िंग 

चंडीगढ़, 18 मार्च- पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष राजा वड़िंग ने अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी को लेकर ट्वीट किया और कहा कि गुरु के सिख भागते नहीं हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस मजबूरी में होते हुए भी अपना काम ठीक से कर रही है। उन्होंने सभी पंजाबियों से शांति बनाए रखने की अपील की है।