महिला आरक्षण बिल पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे का बयान 

नई दिल्ली, 21 सितम्बर - महिला आरक्षण बिल पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि यह राजनीतिक एजेंडा कैसे है? कांग्रेस ने 27 साल तक लटका कर रखा था। मोदी जी ने महिलाओं के लिए जो किया वह देश याद रखेगा। अभी बिल आया है और अभी परीसिमन होगा जिससे अगर कोई कोर्ट में चला भी जाए तो बिल वहां से खारिज ना हो जाए।