NCC हमेशा देश की प्रगति में योगदान देता रहा है- विक्रांत कुलकर्णी

मुंबई, 29 सितंबर - ब्रिगेडियर विक्रांत कुलकर्णी ने कहा कि NCC हमेशा देश की प्रगति में योगदान देता रहा है। हमारे कैडेट्स ने रक्तदान, स्वच्छ भारत अभियान आदि कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी की है। गणपति बप्पा के विसर्जन के बाद हमारे कैडेट्स ने जुहू तथा गिरगांव चौपाटी में सफाई अभियान चलाया है, यह बहुत ही अच्छी बात है।