अन्तर्राष्ट्रीय सीमा की ओर बढ़ रहा अज्ञात व्यक्ति बी.एस.एफ. द्वारा काबू


भिंडी सैदां, 29 मई (अ.स.) : आज सुबह-सुबह पुलिस थाना भिंडी सैदां अधीन आती सीमा बी.एस.एफ. की चौकी घोगा पोस्ट की ओर बढ़ रहे एक अज्ञात व्यक्ति को बी.एस.एफ. के जवानों द्वारा काबू कर लिए जाने का समाचार है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बी.एस.एफ. की 17 बटालियन की चौकी पोस्ट घोगा के पिलर नं. 80/3 के नज़दीक सुबह-सुबह एक विशेष गश्त के दौरान बी.एस.एफ. के जवानों को कुछ हिल-जुल सुनाई दी तो उन्होंने देखा कि भारत की ओर से एक अज्ञात व्यक्ति तेज़ी से सीमा की ओर बढ़ रहा था, जवानों ने पूरी मुस्तैदी से उक्त व्यक्ति को काबू कर लिया। 
विशेष अधिकारियों की उपस्थिति में तालाशी दौरान काबू आए व्यक्ति से कोई भी आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली। पूछताछ दौरान अज्ञात व्यक्ति की पहचान मोनू (30) पुत्र प्रसाद गांव बैज़पुरा, तहसील शेरघाटी, ज़िला गया, राज्य बिहार द्वारा हुई। बी.एस.एफ. द्वारा छानबीन के बाद काबू किए व्यक्ति को पुलिस थाना भिंडी सैदां के हवाले किया जाएगा।