फतेहपुर और गोंडा के जिला मजिस्‍ट्रेट निलंबित 

लखनऊ, 07 जून - उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोंडा और फतेहपुर के डीएम सहित कई अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की है। फतेहपुर के डीएम कुमार प्रशांत और गोंडा के जिलाधिाकरी जितेंद्र बहादुर सिंह को तत्काल सस्पेंड कर दिया गया है। अब फतेहपुर में आंजनेय कुमार सिंह और गोंडा में प्रभाशुं श्रीवास्तव गोंडा नए डीएम बनाए गए हैं। शासन स्तर के अधिकारियों ने बताया कि कुमार प्रशांत और जितेंद्र बहादुर सिंह के खिलाफ अनियमितता बरतने, अवैध खनन समेत कई मामलों में भ्रष्टाचार की शिकायतें कई दिनों से मिल रही थीं।