कर्नाटक उपचुनाव : तीन लोकसभा सीटों और दो विधानसभा सीटों पर मतगणना शुरू

बेंगलुरु, 06 नवंबर -  कर्नाटक की तीन लोकसभा सीटों शिमोगा, बेल्लारी (अजजा) व मांड्या तथा दो विधानसभा सीटों रामनगरम व जामखंडी के परिणाम आज घोषित किये जाएंगे। सत्तारूढ़ कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन के लिए चुनाव को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पांचों निर्वाचन क्षेत्रों के केंद्रों पर आज सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हो गई है। कुल 1248 मतगणना कर्मी तैनात किये गए हैं।  

#कर्नाटक उपचुनाव
# लोकसभा
# विधानसभा सीटों
# मतगणना
# शुरू