फ्रांस रवाना हुए उप-राष्ट्रपति वेंकैया नायडू

नई दिल्ली, 09 नवंबर - उप राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू आज फ्रांस दौरे पर रवाना हो गए। अपने तीन दिवसीय इस दौरे के अंतर्गत वह फ्रांस में पहले विश्व युद्ध की समाप्ति संबंधी समारोहों में हिस्सा लेंगे। इसके साथ ही वह यहां इंडियन आर्म्ड फोर्स मेमोरियल का अनावरण भी करेंगे।