मप्र के तापमान में उछाल, खजुराहो सबसे गर्म 

भोपाल, 9 मई - मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित अन्य हिस्सों में गर्मी बढ़ने के साथ ही तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है। बीते 24 घंटों में अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस के साथ खजुराहो सबसे गर्म रहा।मौसम विभाग के अनुसार, हवाओं के रुख में बदलाव के कारण तापमान और मौसम बदल रहा है। पश्चिमी हवाओं की वजह से राज्य में गर्मी बढ़ी है। खजुराहो सबसे गर्म रहा जहां तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुरुवार की सुबह से तेज धूप खिलने से लोगों को गर्मी व चुभन का सामना करना पड़ा।