झारखंड में लोजपा 50 सीटों पर अकेले लड़ेगी चुनाव

नई दिल्ली, 12 नवम्बर (भाषा) : लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान ने ऐलान किया कि उनकी पार्टी झारखंड विधानसभा चुनाव में 50 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। झारखंड में 81 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव 30 नवम्बर से 20 दिसम्बर के बीच 5 चरणों में होंगे। पासवान ने पार्टी की राज्य इकाई ने झारखंड विधानसभा चुनाव लड़ने का निर्णय किया है। तय किया है कि लोक जनशक्ति पार्टी 50 सीटों पर अपने बूते चुनाव लड़ेगी। लोजपा भाजपा के साथ गठबंधन की इच्छुक थी लेकिन भगवा दल ने ऐसी दिलचस्पी ही जाहिर नहीं दिखाई। भाजपा नेताओं का मानना है कि क्षेत्रीय दल के पास राज्य में मतदाताओं को देने हेतु कुछ खास नहीं है। बिहार में भाजपा की एक अन्य सहयोगी जद (यू) ने भी झारखंड चुनाव में अकेले उतरने 
का ऐलान किया है।