उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता के परिजनों से मिली प्रियंका गांधी

लखनऊ, 07 दिसंबर - दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता के निधन के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी उन्नाव पहुंची हैं। उन्होंने उन्नाव में पीड़िता के घर पहुंचकर उसके परिजनों से मुलाकात की और इस घटना पर शोक जताया है।