राष्ट्रीय मार्ग पर किसानों ने मोदी सरकार के फूंके पुतले, कृषि आर्डिनेंस की जलाई प्रतियां

खन्ना, 20 सितम्बर - (हरजिन्दर सिंह लाल) - किसान जत्थेबंदियों के ऐलान पर आज पंजाब भर की तरह एसडीएम कार्यालय खन्ना के सामने राष्ट्रीय मार्ग पर किसानों ने मोदी सरकार के पुतले फूंके और कृषि आर्डिनेंस की प्रतियां भी जलाई। इस मौके पर पत्रकारों के सवालों का जवाब देते स. तजिन्दर सिंह तेज़ी राजेवाल और रजिन्दर सिंह कोट पनैच ने केंद्र सरकार को चेतावनी दी है कि पंजाब की अमन-शांति और आपसी भ्रातृत्व सांझ को टूटने से बचाने के लिए कृषि आर्डिनेंस और बिजली संशोधन बिल को वापस लिया जाये।