दशहरे के मौके फूंके जा रहे मोदी के पुतले

जंडियाला गुरू (अमृतसर)/लाढूवाल (लुधियाना), 25 अक्तूबर - (रणजीत सिंह जोसन/अमर सिंह माहला) - किसान-मजदूर संघर्ष कमेटी पंजाब के महासचिव सरवन सिंह पंधेर के नेतृत्व में आज किसानों-मजदूरों, महिलाओं द्वारा बाइपास जंडियाला गुरू में दशहरे मौके केंद्र सरकार और कॉर्पोरेट घरानों का पुतला फूंका गया। वहीं, लाढूवाल टोल प्लाजा में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका जा रहा है। यहां किसान-मजदूर जत्थेबंदियों द्वारा धरना आज 18वें दिन भी जारी है।