ईडी दफ्तर में पेश नहीं हो सकेंगे रणइंदर सिंह

जालंधर, 27 अक्तूबर - (शिव) - फेमा कानून के उल्लंघन के मामले में जारी समन पर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के पुत्र रणइंदर सिंह आज ईडी दफ्तर में पेश नहीं हो सकेंगे। उनके वकील और कांग्रेस के प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने बताया रणइंदर सिंह ओलम्पिक 2021 खेल के मामले में पार्लियामेंट्री स्टैंडिंग समिति के पास पेश हुए हैं।