जालंधर में 5 नवंबर को आधे दिन की छुट्टी का ऐलान, उपायुक्त ने जारी किए आदेश


जालंधर, 3 नवंबर - श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के संबंध में 5 नवंबर को आयोजित होने वाले नगर कीर्तन के मद्देनजर जालंधर के सभी सरकारी, गैर सरकारी और निजी स्कूलों में आधे दिन के अवकाश की घोषणा की गई है। यह आदेश उपायुक्त जालंधर स. जसप्रीत सिंह ने किया।