जामा मस्जिद प्रशासन द्वारा महिलाओं के प्रवेश पर रोक लगाने के बाद डीसीडब्ल्यू ने इमाम को नोटिस किया जारी

 

नई दिल्ली, 24 नवंबर - डीसीडब्ल्यू ने कहा, आज शाही इमाम ने ऐतिहासिक जामा मस्जिद के बाहर एक बोर्ड लगा दिया है कि अब से लड़कियों को मस्जिद के अंदर प्रवेश करने की अनुमति नहीं है। यह शर्मनाक और संविधान के खिलाफ है। वे क्या सोचते हैं कि यह ईरान या इराक है? इबादत करने का जितना हक पुरुष का है, उतना हक स्त्री का भी है।