दिल्ली विधानसभा: उपराज्यपाल हमारे सिर पर आकर बैठ गए - केजरीवाल


नई दिल्ली, 17 जनवरी - दिल्ली विधानसभा के तीन दिवसीय सत्र का आज दूसरा दिन है। पहला दिन हंगामे की भेंट चढ़ने के बाद आज सदन का काम सुचारू रूप से चल रहा है। हालांकि अपना विरोध प्रकट करने के लिए भाजपा विधायक काली पगड़ी बांधकर और काला कपड़ा पहनकर सदन में पहुंचे। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल विधानसभा पहुंचे और कार से सीधे में सदन में गए। मुख्यमंत्री ने सदन में कहा कि पूरे देश में सवाल उठ रहा है कि दिल्ली में चुनी हुई सरकार की चलनी चाहिए या एक व्यक्ति विशेष की चलनी चाहिए। समय बहुत बलवान होता है कोई भी चीज परमानेंट नहीं होती है। बहुत सरकारी और चली गई। हो सकता है कि केंद्र में हमारी सरकार हो। दिल्ली में एलजी हमारा हो। उस दौरान दिल्ली में भाजपा या कांग्रेस की सरकार हो सकती है। मगर हमारा एलजी ऐसे काम नहीं करेगा। हम चुनी हुई सरकार की इज्जत करते है। दिल्ली में 2 करोड़ लोग हैं।