आंध्र प्रदेश ट्रेन दुर्घटना पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी का बयान 

नई दिल्ली, 30 अक्टूबर - आंध्र प्रदेश ट्रेन दुर्घटना पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा, "ट्रेनों के पटरी से उतरने की दुर्घटनाओं से कोई राहत नहीं मिल रही है, जिससे लगातार आम लोगों को नुकसान हो रहा है। देश भर में इस सरकार(केंद्र सरकार) और रेल मंत्रालय द्वारा बहुत शोर मचाये जाने के बावजूद इस तरह की घटनाओं से कोई राहत नहीं मिली है।  पहले बालासोर और अब आंध्र प्रदेश, केवल 5 महीने के अंतराल में भारत में दो रेल दुर्घटनाएँ हुईं। इस बीच बिहार के बक्सर में भी ट्रेन के पटरी से उतरने से कुछ यात्रियों की मौत हो गई। सरकार वंदे भारत का प्रचार करने में व्यस्त है लेकिन रेलवे की बुनियादी जरूरत बचाव और सुरक्षा को नजरअंदाज कर रही है।"