रामगढ़ घाटी में भीषण सड़क दुर्घटना, 6 की मौत

रांची, 20 मार्च - रामगढ़ घाटी में आज सुबह भीषण सड़क दुर्घटना हो गयी जिसमें 6 लोगों के मौत की खबर है। जानकारी के अनुसार हादसा ओरमांझी टोल टैक्स के पास हुआ। बताया जा रहा है कि एक ट्रेलर अनियंत्रित हो गयी और उसने एक 407 मिनी ट्रक, एक ट्रेलर, एक ट्रैकर, एक ट्रक व एक अन्य वाहन को चपेट में लिया। दुर्घटना इतना भीषण था कि 6 की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी। दुर्घटना में तीन महिला व तीन पुरुष की मौत हुई है। कुल 6 शव निकाले गये हैं। वहां राहत बचाव कार्य जारी है। मृतकों की संख्‍या बढने की संभावना है। हादसे में वाहन भी दुर्घटनाग्रस्त हुए हैं।