अज्ञात वाहन की टक्कर से एक की मौत

ऊना, 19 मई (राजन पुरी) पुलिस थाना ऊना के तहत रक्कड़ कॉलोनी के ग्रीन एवेन्यू में अज्ञात वाहन की टक्कर से 62 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान सेहरु यादव निवासी बिहार के रुप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है। जानकारी के अनुसार सेहरु यादव रविवार सुबह किसी काम से पैदल सडक़ पर जा रहा था। अचानक किसी अज्ञात वाहन ने सेहरु को टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने सेहरु को इलाज के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया। जहां से चिकित्सको ने गंभीरवस्था में उसे  पीजीआई चंडीगढ़ भेज दिया। रास्ते में जाते हुए सेहरु की मौत हो गई।