गर्म तेल वाली कड़ाही में गिरा तीन साल का मासूम 

डेराबस्सी, 19 जुलाई - (शाम सिंह संधू) - डेराबस्सी के खटीक मोहल्ले में गर्म तेल वाली कड़ाही में गिरने से एक तीन साल का मासूम बुरी तरह से झुलस गया। घायल बच्चे की पहचान अर्जुन पुत्र शिवाजी के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक यह हादसा उस समय घटा, जब उसका पिता गोलगप्पे तल रहा था। अर्जुन को इलाज के लिए तुरंत सब-डिविज़न अस्पताल डेराबस्सी में लिजाया गया परन्तु डॉक्टरों ने हालत गंभीर होती देख उसे इलाज के लिए चंडीगढ़ के सेक्टर 32 स्थित सरकारी अस्पताल के लिए रैफर कर दिया। सूत्रों के अनुसार बच्चे  की लातें, बाज़ूएँ, छाती और मुंह बुरी तरह से झुलसा हुआ था।