पेरिस 2024 ओलम्पिक और पैरालम्पिक का लोगो लॉन्च

पेरिस, 22 अक्तूबर (एजेंसी): पेरिस में 2024 में होने वाले ओलम्पिक और पैरालम्पिक खेलों का लोगो लॉन्च हो गया है। खेलों की आयोजित समिति ने यह लोगो लॉन्च किया। लोगो का नया डिजाइन तीन चीजों को साथ ला रहा है- ओलम्पिक खेल, फ्रांस और मारियान। मारियान स्वतंत्रता और तर्क के रूप में फ्रांसीसी क्रांति के बाद से फ्रांसीसी गणतंत्र का राष्ट्रीय व्यक्तित्व रहा है।  अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति समन्वय आयोग के अध्यक्ष पियरे-ओलिवियर बेकर्स-वियुजेंट ने कहा, ‘‘मैं नया लोगो लॉन्च होने पर पेरिस 2024 को सुभकामनाएं देता हूं।