इटली में बिल्लियों की वजह से बची दंपत्ति की जान 

रोम, 23 अक्तूबर (एजेंसी) : इटली में बिल्लियों की वजह से एक दंपति की जान बाल-बाल बच गई। दरअसल, इटली में भूस्खलन के दौरान एक दंपति अपने घर में सोया हुआ था। इस दौरान उनका घर भी भूस्खलन की चपेट में आने वाला था, लेकिन उनकी दो बिल्लियों ने समय रहते उन्हें जगा दिया, जिससे उनकी जान बाल-बाल बच गई। क्लॉदियो पियाना ने बताया कि हमारी बिल्लियों सिंबा और मोस ने शोर मचाकर मेरी पत्नी को जगा दिया। उन्होंने कहा, ‘मेरी पत्नी ने देखा कि वे उसी वक्त छत से गिरे प्लास्टर के एक टुकड़े से खेल रही थीं। दंपति के बाहर निकलते ही उनका घर ढह गया।