" नागरिकता संशोधन विधेयक " असम में बवाल क्यों?

नागरिकता (संशोधन) विधेयक को लोकसभा से मंजूरी मिलते ही असम में प्रदर्शन होने लगे और यह दिनों दिन उग्र होते जा रहे हैं। जब इस विधेयक पर राज्यसभा में चर्चा हो रही थी, उस वक्त प्रदर्शनकारियों ने राजधानी दिसपुर में राज्य सरकार के सचिवालय को घेर रखा था। हालत बिगड़ने के कारण कई ट्रेनों को रद्द किया जा चुका है। स्थिति पर नियंत्रण के लिए सेना को कमान संभालनी पड़ गई है। ऐसे में हर कोई यह सोच रहा है कि आखिर असम के लोग सिटिजनशिप (अमेंडमेंट) बिल के खिलाफ इस तरह क्यों भड़क गए हैं। बिल को लेकर उनके मन में क्या आशंकाएं हैं। क्या इस विधेयक के कानून बन जाने के बाद नागरिकता के नए प्रावधान से असम के मूल निवासियों के हितों को ठेस पहुंचने का अंदेशा है।