कर्फ्यू को लेकर फाजिल्का जिला प्रशासन ने जारी किये आदेश 

फाजिल्का, 24 मार्च - (प्रदीप कुमार) - कर्फ्यू में फाजिल्का जिला प्रशासन द्वारा लोक हित को ध्यान में रखते कई अहम फैसले लिए गए हैं। फाजिल्का के डिप्टी कमिशनर अरविंद पाल सिंह संधू ने बताया कि जिला फाजिल्का में अलग-अलग जरूरी वस्तुओं की सप्लाई के लिए डीजल/ पेट्रोल की बिक्री पर तिथि 25, 27, 29 और 31 मार्च को प्रातःकाल 7 बजे से प्रातःकाल 10 बजे तक ढील होगी। इन तारीखों में ही घरेलू गैस सिलेंडरों की सप्लाई के लिए समय प्रातःकाल 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक समय निश्चित किया गया है। उन्होंने बताया कि कर्फ्यू के दौरान तिथि   26 मार्च और 30 मार्च के दिन लोगों की सुविधा के लिए फलों और सब्जियों की खरीददारी के लिए प्रातःकाल 7 बजे से 12 बजे तक ढील होगी।