लुधियाना में कोरोना वायरस से हुई दूसरी मौत

लुधियाना, 05 अप्रैल - (रुपेश) - लुधियाना के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती 69 वर्षीय बुजुर्ग महिला की कोरोना वायरस के कारण मौत हो गई है। 31 मार्च को मोहाली से एम्बुलेंस के द्वारा लुधियाना के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। यह बुजुर्ग महिला शिमलापुरी इलाके की रहने वाली थी। डॉक्टरों ने कहा, इस महिला को शूगर और दिल की भी बीमारी थी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किये गए मेडिकल बुलेटिन में लुधियाना में दो मृतकों की पुष्टि की गई है।