चंडीगढ़-दिल्ली हाईवे पर पुलिस द्वारा पानी की बौछारें किये जाने के बावजूद बैरीकेड तोड़कर दिल्ली की तरफ पंजाब के किसान

अम्बाला, 25 नवंबर - केंद्र सरकार द्वारा लाए गए कृषि कानूनों के खिलाफ किसान जत्थेबंदियों को दिल्ली जाने से रोकने के लिए अम्बाला में चंडीगढ़-दिल्ली हाईवे पर हरियाणा पुलिस ने किसानों पर पानी की बौछारें की। इसके बावजूद भी किसान पीछे नहीं हटे और वह पुलिस के बैरीकेड तोड़कर आखिर दिल्ली की ओर बढ़ गए।