पंजाब में एक विधायक एक पेंशन लागू राज्यपाल ने दी मंजूरी मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर दी जानकारी

चंडीगढ़  13 अगस्त -   पंजाब में एक विधायक एक पेंशन को राज्यपाल ने मंजूरी दे दी है यह जानकारी पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट कर दी है। पंजाब ने 'एक विधायक-एक पेंशन' विधेयक को मंजूरी दे दी है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट किया, "गवर्नर ने" एक विधायक-एक पेंशन "बिल को मंजूरी दे दी है। सरकार ने एक अधिसूचना जारी की है। इससे जनता के लिए काफी टैक्स की बचत होगी।"