हिमाचल प्रदेश देश की सेना में सबसे ज्यादा बेटे भेजने का काम करता है - अमित शाह

शिमला, 1 नवंबर - हिमाचल प्रदेश के करसोग में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि देवभूमि में चुनाव की घोषणा के बाद पहली बार आया हूं। यही हिमाचल प्रदेश आबादी के अनुपात में देश की सेना में सबसे ज्यादा बेटे भेजने का काम करता है। भाजपा राजनीति में देश की सुरक्षा के लिए है, विकास करने के लिए है।