आने वाले 10 सालों में मणिपुर भारत का सबसे बड़ा पर्यटन का राज्य होगा - शिवराज सिंह चौहान

इंफाल, 27 नवंबर - मणिपुर संगाई महोत्सव 2022 में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आने वाले 10 सालों में मणिपुर भारत का सबसे बड़ा पर्यटन का राज्य होगा, पूरा देश मणिपुर आ रहा है। मणिपुर और मध्य प्रदेश एक भारत श्रेष्ट भारत में पार्टनर राज्य हैं।