देश की आबादी का हर 5वां व्यक्ति उत्तर प्रदेश में रहता है- सीएम योगी
लखनऊ, 15 सितंबर - लखनऊ में ISA स्टील इंफ्राबिल्ड समिट 2023 को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "देश की आबादी का हर 5वां व्यक्ति उत्तर प्रदेश में रहता है। प्रदेश की राजधानी लखनऊ को हमने प्रदेश के पूर्वी अंचल से जोड़ने के लिए कार्यक्रम को आगे बढ़ाया है। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से अगर किसी को लखनऊ से पटना जाना हो तो वे मात्र 5 घंटे में लखनऊ से पटना जा सकता है। दिल्ली से पटना की दूरी 9-10 घंटे में तय की जा सकती है। दिल्ली से पटना को जोड़ने से 3 राजधानी मिल रही हैं। देश की राजधानी, उत्तर प्रदेश की और बिहार की।"