बारिश व ओलावृष्टि ने बदला मौसम का मिज़ाज

जालन्धर, 12 जून (अ.स.): उत्तर भारत में लगातार कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी व लू ने जहां लोगों का जीना मुश्किल किया हुआ है, के बीच आज का दिन कुछ राहत लेकर आया। तेज हवाओं, आंधी व ओलावृष्टि से मौसम सुहावना हो गया। मौसम के बदलने से जहां लोगों के चेहरे खिल गए वहीं उन्हें लगातार कई दिनों से पड़ रही लू के कहर से भी लोगों को कुछ राहत मिली। पंजाब के कई ज़िलों में आज लोगों को गर्मी से कुछ हद तक छुटकारा मिला। जालन्धर, बठिंडा, जगराओं, तरनतारन, लुधियाना, मोगा व कई अन्य ज़िलों में बारिश, आंधी व ओलावृष्टि हुई, जिससे लगातार बढ़ रहे तापमान के बीच आज गिरावट दर्ज की गई।