पिछले 2 दिनों में बारिश और बाढ़ से  22 लोगों की मौत - सीएम ठाकुर

शिमला,19 अगस्त - हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने राज्य में बाढ़ की स्थिति पर जानकारी देते हुए कहा कि पिछले दो दिनों में भारी बारिश और बाढ़ के कारण 22 लोगों की मौत हो गई है। उन्होंने कहा कि इस मानसून सीजन में मरने वालों की संख्या बढ़कर 43 पर पहुंच गया है। मुख्यमंत्री ठाकुर ने कहा कि अबतक बारिश और बाढ़ के कारण 574 करोड़ की जायदाद का भी नुकसानी हो गया है और ज्यादा जानकारी स्थिति के सुधरने के बाद ही सामने आ सकेगी।