देश के 21 शहरों के पानी की रैंकिंग जारी, पहले स्थान पर मुंबई और सबसे फिसड्डी रहा दिल्ली 

नई दिल्ली,16 नवंबर - केंद्र सरकार ने देश के 21 राज्यों की राजधानी में पीने के पानी की गुणवत्ता के आधार पर रैंकिंग जारी की है। केंद्रीय उपभोक्ता मामलों के मंत्री राम विलास पासवान ने आज यह रैंकिंग जारी की। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई ने 21 शहरों की इस रैंकिंग में पहला स्थान हासिल किया है। इसका मतलब है कि देश में पीने लायक सबसे शुद्ध पानी मुंबई में हैं। वहीं लिस्ट में सबसे आखिरी नाम देश की राजधानी दिल्ली का है, यानी यहां का पानी पीने के लिहाज से बिल्कुल खराब है।