पहली महिला राष्ट्रपति नहीं बन सकतीं कमला हैरिस, ये अमेरिका का अपमान - ट्रंप  

वॉशिंगटन, 09 सितंबर - अमेरिका में चुनाव को लेकर घमासान तेज होता जा रहा है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप डेमोक्रेटिक उम्मीदवारों पर जमकर हमला बोल रहे हैं। चुनाव प्रचार के दौरान ट्रंप ने उप राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस को भी निशाने पर लिया। ट्रंप ने कहा कि लोग कमला हैरिस को पसंद नहीं करते हैं। वह अमेरिका की पहली महिला राष्ट्रपति नहीं बन सकती हैं। ये हमारे देश का अपमान होगा।