अभिनेत्री नेहा धूपिया बनीं मां, घर में आई नन्ही परी

मुंबई, 18 नवंबर - बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया और अंगद बेदी के घर एक नन्‍हीं परी ने जन्म लिया है। जानकारी के अनुसार नेहा और अंगद के घर बेटी आज सुबह हुई है। बता दें कि नेहा और अंगद ने गुपचुप तरीके से दिल्ली के गुरुद्वारे में 10 मई को शादी रचाई थी।