पातडां में स्थापित किया गया बाढ़ कंट्रोल रूम 

पातडां,18 जुलाई - (गुरविन्दर सिंह बत्रा) - घग्गर दरिया में आई बाढ़ को लेकर प्रशासन की ओर से पूरी तैयारियां की जा रही हैं। एक ओर जहां नाजुक स्थानों की निशानदेही करके मिट्टी की बोरियों का प्रबंध किया गया है वहीं अलग-अलग गांवों में स्थिति पर नजर रखने के लिए स्पेशल टीमें बनाईं गई हैं। उप मंडल मैजिस्ट्रेट पातडां अनायत गुप्ता ने बताया कि प्रशासन द्वारा किसी भी तरह की स्थिति से निपटने के लिए पूरे इंतजाम किये गए हैं। इसके इलावा सब डिविजन पातडां के दफ्तर में बाढ़ कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। जो चौबीस घंटे खुला रहेगा और जिसका नंबर 01764 -243403 है।