बीजेपी विधायक पर महिला से दुष्कर्म का लगा आरोप, केस दर्ज

लखनऊ,19 फरवरी - उत्तर प्रदेश के भदोही में बीजेपी विधायक रविंद्रनाथ त्रिपाठी,उसके बेटे और भतीजे पर दुष्कर्म का आरोप लगा है। दुष्कर्म का ये आरोप एक विधवा महिला ने लगाया है जिसकी शिकायत पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। केस दर्ज करने के बाद पुलिस अब जांच में जुट गई है। पीड़ित महिला का आरोप है कि वर्ष 2017 में विधानसभा चुनाव के दौरान भदोही के एक होटल में उसके साथ दुष्कर्म किया गया था।