लुधियाना में समारोह को संबोधित कर रहे हैं पंजाब के मुख्यमंत्री कृषि सुधारों को लेकर बड़ा ऐलान

लुधियाना 5 मई पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान  लुधियाना में महान सिख योद्धा महाराजा जस्सा सिंह रामगढ़िया की 299वीं जयंती पर आयोजित समारोह में पहुंचे। उन्होंने महाराजा रामगढ़िया को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान पंजाब की पूरी कैबिनेट भी मौजूद है।  लुधियाना  में एक समारोह को संबोधित करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि सरकार अपने हर वादे को पूरा करने के लिए तैयार है पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कृषि सुधारों को लेकर बड़ा एलान किया है। उन्होंने कहा है कि किसान गेहूं और धान की फसल के साथ-साथ अब 55 दिन में तैयार होने वाली तीसरी मूंगी की फसल बीजें, सरकार इस फसल पर एमएसपी देगी। उन्होंने कहा कि पंजाब की हवा, पानी और जमीन तीनों ही प्रदूषित हो गई हैं। अब इनको ठीक करने का समय आ गया है और यह ठीक तभी होगी जब हम सब मिलकर इस का प्रयास करेंगे। खासकर किसान अपने फसल चक्र में बदलाव लाएं। सरकार उनको हर तरह का सहयोग देने के लिए तत्पर है। उन्होंने कहा कि मूंगी की फसल जल्दी तैयार होती है। इसलिए मूंगी की फसल बीजना शुरू करें। मुख्यमंत्री ने यह एलान पंजाब कृषि  विश्वविद्यालय में महाराज जस्सा सिंह रामगढ़िया के जन्मदिवस पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में किया।