BJP के मंत्री किसानों के विरोध पर उन्हें खालिस्तानी बोल रहे थे - नाना पटोले

मुंबई, 20 मार्च - महाराष्ट्र के कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि BJP ने खुद खालिस्तानियों को ताकत दी। BJP के मंत्री किसानों के विरोध पर उन्हें खालिस्तानी बोल रहे थे। किसानों को अगर खालिस्तानी बोला जा रहा है तो इससे खालिस्तानियों की हिम्मत बढ़ी और इसी के चलते उन्होंने लंदन में तिरंगे का अपमान किया।