पश्चिम बंगाल में भाजपा कार्यकर्ता की हत्या के मामले में 1 गिरफ्तार 

कोलकाता, 26 मई -पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में लोकसभा चुनाव के नतीजों की घोषणा के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या करने के मामले में शनिवार को एक 25 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।