कंडवाल खेतों में वृद्ध महिला का मिला शव

डमटाल, 15 सितम्बर - (राकेश कुमार) - हरियाणा के पुलिस चौकी कंडवाल के तहत पंचायत कंडवाल में एक वृद्ध का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका की अभी तक पहचान नही हो पाई है। मृतका की उमर लगभग 75 वर्ष बताई जा रही है। मामले की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी नूरपुर कल्याण सिंह ठाकुर ने बताया कि मृत महिला 70 से 75 बर्ष के आसपास की है। पुलिस ने मौके से शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है और महिला की शिनाख्त की जा रही है खबर लिखे जाने तक महिला की कोई भी पहचान नहीं हो पाई थी