लूटपाट करने वाले एक गिरोह के तीन सदस्य काबू 



लुधियाना 22 सितंबर -  लुधियाना पुलिस ने लूटपाट करने वाले एक गिरोह के तीन सदस्यों को काबू किया है। पुलिस को उनके पास है लूट के 25 मोबाइल फोन, दो दोपहिया वाहन और एक तेजधार हथियार बरामद हुआ है। प्रेस वार्ता के दौरान पुलिस अधिकारी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी अकेले जा रहे राहगीरों को अपना निशाना बनाते थे। आरोपियों पर पहले भी कई अपराधिक मामले दर्ज है।