वाल्मीकि जी ने विश्व को प्यार का संदेश दिया : धर्मसोत

जालन्धर 13 अक्तूबर (शैली): भगवान वाल्मीकी के प्रकटोत्सव के संबंध में जालन्धर के डीएवी इंस्टीच्यूट में राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में धार्मिक संस्थाओं ने भाग लिया। समागम में पंजाब के व व सामाजिक न्याय मंत्री साधू सिंह धर्मसोत, सांसद संतोख सिंह चौधरी, पंजाब स्टेट हाऊसिंग कार्पोरेशन के चेयरमैन राज कुमार वेरका, विधायक बावा हैनरी, विधायक रजिंदर बेरी, सुशील रिंकू, डिप्टी कमिश्नर वरिंदर शर्मा, पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर, निगम कमिश्नर दीपरवा लाकड़ा के इलावा कई धार्मिक एवम राजनीतिक हस्तियों ने भाग लिया। समारोह को सम्बोधित करते हुए धर्मसोत ने कहा कि कैप्टन सरकार 80वें संशोधन को लागू कर दलित भाईचारे को हर तरह का लाभ पहुंचाने के लिये वचनबद्ध है। इस मौके पर मंत्री धर्मसोत ने विधान सभा हल्का के पश्चिमी मे भगवान वाल्मीकी जी कमयूनिटी हाल बनाने के लिये 21 लाख रुपये की राशि देने का ऐलान किया। मंत्री धर्म सोत ने  सोंबधन मे कहा कि भगवान वाल्मीकी ने पूरे विश्व को प्यार का संदेश दिया है। सांसद संतोख सिंह चौधरी ने कहा कि यह बड़े ही सम्मान की बात है कि  सरकार की तरफ से जालन्धर मे भगवान वाल्मीकी के प्रकटोत्सव के सबंध मे राज्य स्तरीय समागम किया जा रहा है। डा.राज कुमार वेरका ने कहा कि भगवान वाल्मीकी की विचारधारा भाईचारे की सांझ वाले समाज की रचना मे महत्व पूर्ण भूमिका निभा रही है। विधायक बावा हैनरी, रजिंदर बेरी, सुशील रिंकू ने भी सरकार की तरफ से जालन्धर में राज्य स्तरीय समागम आयोजित करने की प्रशंसा की। इस मौके पर पंजाब वाटर रीसोर्स मैनेजमैंट के चेयरमैन जगबीर सिंह बराड़, इम्प्रूवमैंट ट्रस्ट करतारपुर के चेयरमैन रजिंदर सिंह रंधावा, ज़िला कांग्रेस शहरी के प्रधान बलदेव सिंह देव, कांग्रेस देहाती के ज़िला प्रधान सुखविंदर सिंह लाली, महिला काग्रेंस की प्रधान डा. जसलीन सेठी, अमृत खोंसला, मेजर सिंह, अशोक गुप्ता, राजेश भटटी, यशपाल धीमान, सतनाम बिट्टा, राज कुमार राजू आदि हाशिर थे।