विवाह के कुछ ही दिन बाद युवक की बेरहमी से हत्या 

चोगावा, 19 फरवरी - (गुरबिन्दर सिंह बागी) - जिला अमृतसर के पुलिस थाना लोपोके अधीन पड़ते गांव वणीएके में एक युवक की बेरहमी से हत्या कत्ल किये जाने की खबर प्राप्त हुई है। मृतक की पहचान अजयपाल सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार उसका 20 दिन पहले ही विवाह हुआ था। बीती रात कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने तेजधार हथियारों के साथ वार करके उसकी हत्या कर दी। इस हमले में युवक अजयपाल सिंह का दोस्त जोगा सिंह भी ज़ख़्मी हो गया। फिलहाल इस पूरे मामले की थाना लोपोके की पुलिस द्वारा जांच शुरू कर दी गई है।