पंजाब में आप सरकार बनने पर अस्थाई सफ़ाई कर्मियों को स्थायी कर सहूलियतें दी जाएंगी - केजरीवाल 

अमृतसर, 01 जनवरी - पंजाब के अमृतसर में जनता को सम्बोधित करते हुए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, "अगर हमारी पंजाब में सरकार बनती है तो हम अस्थाई सफ़ाई कर्मचारियों को स्थायी करेंगे और उनको सारी सहूलियतें दी जाएंगी। जो लोग सीवर में जाकर हाथों से साफ करते हैं उनको हम मशीने देंगे जिससे वह अपना व्यापार कर सकें।"