आलिया भट्ट विश्व की सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्रियों में से एक वंदना लूथरा

 ब्यूटी, स्किन केयर एवं फिटनेस में मुहारित हासिल करने वाली वंदना लूथरा ने मुंबई में हुए एक समारोह के दौरान अभिनेत्री आलिया भट्ट को फिल्म राजी के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फिल्म फेयर अवार्ड दे कर नवाज़ा। इस अवसर पर लूथरा ने आलिया की खूबसूरती एवं अभिनय की जमकर तारीफ की। सभी जानते हैं कि लूथरा को अपने पेशे में काफी सफलता हासिल हुई है न केवल भारत में बल्कि विश्व के कई देशों में भी सफलता के झंडे गाड़े।  वंदना लूथरा मानती है कि फिल्मी कलाकारों द्वारा अपनी फिटनैस, खूबसूरती एवं अच्छी जीवन शैली के तहत दर्शकों  को समय समय पर लुभाया है। 

-सिमरन, जगराओं