पाक ने हमारे राष्ट्रीय नेतृत्व को हमेशा से कमतर आंका : वायुसेना प्रमुख 

मुंबई, 20 सितम्बर (भाषा) : ेपाकिस्तान ने भारत के राष्ट्रीय नेतृत्व को हमेशा से कमतर आंका है और बालाकोट हवाई हमले के दौरान भी उन्होंने यही किया था। भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल बीरेंद्र सिंह धनोआ ने शुक्रवार को यहां यह जानकारी दी। धनोआ इस महीने के अंत में सेवानिवृत्त हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि आपको याद होगा कि पाकिस्तान ने हमारे राष्ट्रीय नेतृत्व को हमेशा से कमतर आंका है। हमेशा। 1965 के युद्ध में उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री को कम आंका था। उन्होंने कभी उम्मीद नहीं की थी कि वह मोर्चा खोलेंगे और लाहौर तक पहुंच जाएंगे। वायुसेना प्रमुख ने कहा कि और फिर वे चौंक गए। उन्हें लगा था कि वे सिर्फ कश्मीर में लड़ेंगे...वे अचंभित हुए। कारगिल युद्ध में वे एक बार फिर हैरान रह गए। उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि हम अपनी सारी ताकत झोंक देंगे और बोफोर्स तोपों का मुंह उनकी तरफ कर दिया जाएगा ।
 

#वायुसेना प्रमुख