हरियाणा में आरोपियों ने नाबालिग से दूसरी बार किया दुष्कर्म 

नई दिल्ली, 07 दिसंबर - देश में महिलाओं के खिलाफ अपराध रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। पिछले एक हफ्ते में कई दिल दहला देने वाले मामले सामने आए हैं। अब हरियाणा के पलवल से एक ऐसा ही मामला आया है, जहां चार आरोपियों ने एक 17 वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म किया। लेकिन हैरानी वाली बात ये है कि इन्हीं आरोपियों ने कुछ महीने पहले भी उसी लड़की के साथ दुष्कर्म किया था। वहीं महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।  इस संबंधी जानकारी देते महिला थाना प्रभारी हीरामणी ने बताया कि पीड़िता की मां का आरोप है कि इन्हीं चारों आरोपियों ने 13 अगस्त को भी उनकी बेटी से दुष्कर्म किया था।