बिहार सरकार के मंत्री विनोद कुमार सिंह का निधन, दिल्ली में ली अंतिम सांस

नई दिल्ली, 12 अक्टूबर - इस वक्त की बड़ी खबर बिहार की राजधानी पटना से आ रही है जहां नीतीश कैबिनेट के एक मंत्री का निधन हो गया है। बिहार सरकार में मंत्री और बीजेपी के विधायक विनोद कुमार सिंह का निधन दिल्ली के मेदांता अस्पताल में हुआ है। दरअसल, विनोद कुमार सिंह पिछले काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। ब्रेन हेमरेज की शिकायत के बाद उन्हें पिछले कुछ दिनों पहले ही अस्पताल में भर्ती कराया गया था।